मध्यप्रदेश

लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

गोपेश्वर । गांव चलो अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल दशोली और नगर मंडल गोपेश्वर की एक संयुक्त बैठक शुक्रवार को गोपेश्वर में संपन्न हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए गये।

बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सारे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। जहां एक ओर महाकाल कॉरिडोर, बद्री केदार का पुनर्निर्माण और राम मंदिर निर्माण करा कर सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए, महिलाओं के लिए, युवाओं के लिए एवं गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने में भी केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार, जीरो टॉलरेंस की नीति से आगे बढ़कर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि भारतवर्ष को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए हम सबको 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को अधिक से अधिक मतों से विजयी करना होगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्यकर्ताओं को नौ फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक प्रत्येक बूथ पर प्रवास करना होगा और बूथ पर कार्यकर्ता को 24 घंटे तक रहकर वहां के युवाओं, महिलाओं, किसानों और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी सामाजिक लोगों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की नीतियों को बताना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button