उत्तराखंडहरिद्वार

गायत्री परिवार के रचनात्मक अभियानों से प्रभावित हुए न्यूजर्सी के सेनेटर बॉब स्मिथ

जन एक्सप्रेस/ हरिद्वार: अमेरिका प्रवास के दौरान न्यू जर्सी पहुंचे अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या से मुलाकात करने के लिए न्यू जर्सी के वरिष्ठ सीनेटर बॉब स्मिथ गायत्री चेतना केंद्र पहुंचे।

इस दौरान डॉ. चिन्मय पंड्या और सीनेटर बॉब स्मिथ के बीच पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा, मानवीय मूल्य और वैश्विक शांति जैसे महत्वपूर्ण समकालीन विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। दोनों ने प्रकृति संरक्षण और मानवीय चेतना के बीच समन्वय स्थापित करने वाले प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

गायत्री परिवार के अभियानों की दी जानकारी

डॉ. चिन्मय पंड्या ने सीनेटर बॉब स्मिथ को भारतीय संस्कृति, वैज्ञानिक अध्यात्म और जीवन मूल्यों पर आधारित गायत्री परिवार के विभिन्न रचनात्मक अभियानों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल तकनीकी उपायों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए मानवीय चेतना और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव भी आवश्यक हैं। उन्होंने प्रकृति संरक्षण को मानवीय मूल्यों और चेतना के परिष्कार से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पर्यावरण और सतत विकास के प्रयासों की सराहना

सीनेटर बॉब स्मिथ ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने वैश्विक स्तर पर ऐसे अभियानों के बीच सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उल्लेखनीय है कि सीनेटर बॉब स्मिथ वर्ष 2002 से न्यू जर्सी सीनेट के सदस्य हैं तथा वर्तमान में न्यू जर्सी सीनेट की पर्यावरण एवं ऊर्जा समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

बैठक के दौरान पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान के साथ-साथ मानवीय चेतना, सामाजिक मूल्यों और वैश्विक शांति के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श हुआ।

-सीपी बहुगुणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button