उत्तर प्रदेशजौनपुरहादसा
सड़क दुघर्टना में बाइक सवार घायल
जन एक्सप्रेस/जौनपुर : कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सुरिस गांव स्थित धर्मकांटा के समीप सड़क दुघर्टना में बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उक्त घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव निवासी 30 वर्षीय अमृत लाल पुत्र सेवालाल बुधवार को सुरिस गांव अपनी ससुराल में बाइक से रात को घर जा रहा था। सुरीस गांव के समीप तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दे एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल युवक को बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।






