उत्तर प्रदेशबहराइचशिक्षा-रोज़गार

सीडब्ल्यूसी टीम ने किया स्कूलों का निरीक्षण                      

डिवाइन ग्रेस पब्लिक, बैरोज ब्लू बेल्स तथा एम्स इंटरनेशनल समेत अन्य स्कूलों की व्यवस्था परखी

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर समिति की सदस्य /मजिस्ट्रेट दीपमाला प्रधान व अर्चना पांडे द्वारा स्कूलों में छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर जिले के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।

सीडब्ल्यूसी की दो सदस्यीय टीम ने नगर के गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल,बैरोज ब्लू बेल्स स्कूल, ऐम्स इंटरनेशनल स्कूल, एसकेएस पब्लिक स्कूल व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुर रानी का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में विद्यालय की साफ-सफाई, टॉयलेट की व्यवस्था, खेल के मैदान की स्थिति, कक्षा में बच्चों के बैठने गर्मी के समय पंखे की व्यवस्था तथा स्वच्छ पेयजल सहित अन्य विभिन्न बिंदुओं की व्यवस्था को परखने के साथ इससे संबंधित प्रश्न भी पूछे।

इस दौरान स्कूली बच्चों तथा शिक्षक शिक्षिकाओं ने व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी दी। टीम ने इन व्यवस्थाओं का विधिवत जायजा लिया और जहां इन्हे आवश्यकता रही वहां उचित दिशा निर्देश भी दिए। इस बारे में सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष द्वारा बताया गया की जनपद के विद्यालयों का निरीक्षण कराए जाने का उद्देश्य है कि वहां बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। इनमें जो भी कमियां पाई जाएं, उनकी तत्काल व्यवस्था करने के लिए संबंधित विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया जाए। उन्होंने आशा जताई कि इस तरह के निरीक्षण के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button