दिल्ली/एनसीआर

मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेंगे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस उम्मीदवार का नाम राज्य के लोगों द्वारा पार्टी को दी गई राय के आधार पर तय किया जाएगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि ‘आप’ से शीर्ष पद की दौड़ में इसकी राज्य इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया, राष्ट्रीय महासचिव इसुदान गढ़वी और महासचिव मनोज सोरठिया शामिल हैं।
पार्टी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा था कि केजरीवाल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा के लिए शुक्रवार को अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। पिछले हफ्ते, केजरीवाल ने लोगों से एसएमएस, व्हाट्सएप, वॉयस मेल और ई-मेल के माध्यम से पार्टी से संपर्क करने का आग्रह किया था ताकि वे इस बारे में अपने विचार दे सकें कि राज्य में पार्टी से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होना चाहिए, जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित है। उन्होंने कहा था कि लोग तीन नवंबर की शाम तक अपनी बात रख सकते हैं और उनकी राय के आधार पर अगले दिन पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने पिछले शनिवार को कहा था, ‘‘हम 4 नवंबर को नतीजे घोषित करेंगे।’’ उस वक्त केजरीवाल ने यह भी कहा था, ‘‘पंजाब चुनाव के दौरान हमने लोगों से पूछा था कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए. लोगों ने भारी बहुमत से भगवंत मान का नाम लिया था और जनता की मर्जी के मुताबिक हमने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया।’’ ‘आप’ ने बृहस्तिवार को गुजरात चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की अपनी नौवीं सूची की घोषणा की, जिसके साथ अब तक घोषित उम्मीदवारों की संख्या 118 हो गई है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button