व्हाट्सऐप ने एक महीने के अंदर बैन किए 23 लाख अकाउंट्स
नई दिल्ली: व्हाट्सऐप ने भारत में एक बार फिर लाखों अकाउंट्स पर बैन लगाया है। नए IT रूल्स, 2021 के हिसाब से व्हाट्सऐप ने शनिवार को 23 लाख से ज्यादा अकाउंट्स पर बैन लगाने की जानकारी दी है। इन अकाउंट्स पर अगस्त महीने में बैन लगाया गया है। कंपनी कट्टरता फैलाने, स्पैमिंग या प्लेटफॉर्म के गलत इस्तेमाल जैसी वजहों से अकाउंट्स को बैन करती है।मेटा की ओनरशिप वाले मेसेजिंग प्लेटफॉर्म के भारत में 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। इस प्लेटफॉर्म को एक महीने के अंदर अगस्त में करीब 528 शिकायतें मिली हैं। हालांकि, इन शिकायतों में से केवल 27 पर कार्रवाई की गई। इससे पहले प्लेटफॉर्म ने जुलाई महीने में भी 20 लाख से ज्यादा अकाउंट्स बैन किए थे।
कंप्लायंस रिपोर्ट शेयर करता है व्हाट्सऐप
पिछले साल अपग्रेड किए गए IT रूल्स, 2021 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी तय की गई है। इनके तहत व्हाट्सऐप को मंथली कंप्लायंस रिपोर्ट शेयर करनी होगी है, जिसमें बताया जाता है कि इसने कितने अकाउंट्स पर कार्रवाई की है या बैन लगाया है।






