उत्तर प्रदेश

एक युवक ने अपनी सगी बहन की कर दी हत्या…

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के बरेली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सनईया धन सिंह में एक युवक ने अपनी सगी बहन की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। आरोपी ने शव को गड्ढे में दबाने के बाद ऊपर से फर्श करवा दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो आरोपी भाई की निशानदेही पर बुधवार को शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शादीशुदा थी युवती
पुलिस के मुताबिक 21 मार्च से सुभाषनगर क्षेत्र के सनईया निवासी रानी लापता थी। उसकी शादी उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुई थी। मायके में उसकी हत्या कर दी गई। उसके भाई लखन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतका का दूसरा भाई रामू शक दायरे में आ गया। सख्ती से पूछताछ करने पर खुलासा हो गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूछताछ कर रही है। उसने हत्या किस वजह से की है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button