उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर: विवाहिता ने पति के खिलाफ दर्ज कराया केस

सुलतानपुर। पहले तो शादी होने के बाद भी झूठ व फरेब करके दूसरी शादी रचा ली। फिर अधिक दहेज की मांग को लेकर विवाहितों को प्रताड़ित करने लगा। घर से मारपीट कर निकाली गई विवाहिता ने दोस्तपुर में थाने में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम बसहां निवासी लाल जी की पुत्री पूजा की शादी ग्राम कनकपुर थाना दोस्तपुर निवासी प्रदीप कुमार से 24 मई 2023 को हुई थी। पूजा के पिता ने दहेज में अपाची गाड़ी भी प्रदीप कुमार के नाम से खरीद कर दी थी। आरोप है कि पूजा जब शादी में अपने पति के घर कनकपुर गयी तो पता चला कि प्रदीप कुमार की शादी पहले ही हुई है, जिससे चार साल का एक लड़का भी है।

पत्नी को मार पीट कर घर से निकाल दिया है। इसी बात को लेकर दोनों में तकरार भी होने लगी। पूजा का आरोप है कि प्रदीप कुमार दबाव डाल कर मेरे पिता से दो लाख रुपए नगद व चार चक्के की गाड़ी की मांग करने लगा। मार की डर से पिछले दिनों से मैं अपने मायके में रह रही हूं। मंगलवार को पूजा की तहरीर पर पति प्रदीप कुमार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button