उत्तर प्रदेश

दो बच्चों की मां पति को बाथरूम में बंद कर घर से हुई लापता

मुरादाबाद: सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी दो बच्चों की मां पति को बाथरूम में बंद कर घर से लापता हो गई। पति ने आशंका जताई है कि राजस्थान के धौलपुर क्षेत्र निवासी युवक के पास गई है। युवक की पत्नी से धौलपुर के व्यक्ति से फेसबुक पर दोस्ती थी। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चक्कर की मिलक निवासी पॉलिश ठेकेदार ने बताया कि 11 मार्च को उसका एक बेटा रिश्तेदारी में गया था। दूसरे बेटे को पत्नी ने घर का सामान लेने को भेज था। दोपहर करीब दो बजे जब पॉलिश ठेकेदार नहाने के लिए बाथरूम में घुसा तो पत्नी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और वह घर से निकल गई थी। उधर, जब बेटा घर लौटा तो पिता का शोरगुल सुनकर बाथरूम का दरवाजा खोला। ठेकेदार ने पत्नी की तलाश की लेकिन, कुछ पता नहीं चला। कई दिनों तक वह पुलिस चौकी पर पत्नी की खोज के लिए गुहार लगाता रहा।

इसके बाद शनिवार को ठेकेदार दोनों बच्चों के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचा था। उसने थानाध्यक्ष को बताया है कि उसकी पत्नी स्मार्ट फोन चलाती थी। फेसबुक पर उसकी राजस्थान के धौलपुर निवासी युवक से बातचीत होती थी। ठेकेदार को संदेह है कि उसकी पत्नी उसी युवक के पास गई है। पत्नी के लापता होने के बाद से उसका मोबाइल फोन बंद है। थानाध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा ने बताया, महिला के गायब होने की सूचना मिली हे। पता लगा रहे हैं। उसके मोबाइल की सीडीआर निकलवा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button