उत्तर प्रदेश

कासगंज: मक्का के खेत में मिला शव…

कासगंज: थाना ढोलना क्षेत्र के गांव भामों में एक व्यक्ति का शव मक्के के खेत में मिला है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है और शव पोस्टमार्टम को भेजा है। भाई ने अनहोनी की आशंका जताई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य और फोटोग्राफ एकत्रित किए है।
गांव निवासी अजब सिंह लगभग पांच दिन पूर्व जिला अलीगढ़ के थाना खैर के गांव नगला महता में अपनी बहन के यहां गए हुए थे। सोमवार को वह बहन के यहां से वापसद लौटे और सदर तहसील में कोई निजी कार्य निपटाने गए थे, लेकिन जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने उनकी जानकारी के प्रयास किए, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई।

रात करीब आठ बजे परिजनों को सूचना ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव के बहार कमर बेग पुत्र अफसर बेग के मक्का के खेत में अजब सिंह का शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और शव को देखकर विलाप करने लगे। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर अजयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। परिजन जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button