उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव आज कन्नौज से ठोकेंगे ताल…

UP: चौथे चरण के लिए 13 मई को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज ही दोपहर 12 बजे कन्नौज संसदीय सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दायर करेंगे। उनके नामांकन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

कन्नौज लोकसभा चुनाव के लिए सपा उम्मीदवारी को लेकर मचा सस्पेंस एक दिन पहले तक जारी था। बुधवार की शाम यह तय हुआ था कि यहां से सपा के उम्मीदवार अखिलेश यादव ही होंगे। उनके पहले यहां से तेज प्रताप यादव को उम्मीदवकर बनाया गया था। अब यह तय हो गया है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ही कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे।
बुधवार की देर शाम बाकायदा पार्टी की ओर से इसका ऐलान कर दिया गया है। दरअसल, दो दिन पहले आखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव को कन्नौज से उम्मीदवार घोषित किया गया था। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में अंदरखाने नाराजगी थी। बात पार्टी आलाकमान तक पहुंची।
बुधवार की शाम इसका बाकायदा ऐलान हो गया
मंगलवार की शाम से ही यह तय माना जा रहा था कि अब अखिलेश यादव ही यहां से चुनाव लड़ेंगे। बुधवार की शाम इसका बाकायदा ऐलान हो गया है। उनके नामांकन के दौरान सपा के पूरे कुनबे के यहां रहने की संभावना जताई जा रही है। इसमें अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, चाचा डॉ. रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव भी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button