उत्तर प्रदेश

छह वर्षीय बच्ची की कुएं में गिरकर मौत

फतेहपुर। लघुशंका के लिए शुक्रवार रात उठी एक बच्ची कुएं में जा गिरी। जानकारी पर परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

किशनपुर थाना क्षेत्र के बरैचा गांव में एक बच्ची की कुएं में गिरने से मौत हो गई। गांव के अमरनाथ की 6 वर्षीय पुत्री गुनगुन अपने परिजनों के साथ शुक्रवार रात घर के बाहर सो रही थी, तभी देर रात को लघुशंका करने के लिए उठी थी तभी बगल में ही स्थित कुएं में गुनगुन जा गिरी।

कुएं में गिरने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गई और देखा तो अपनी चारपाई पर गुनगुन नहीं थी। परिजनों ने टॉर्च लगा कर देखा तो गुनगुन कुएं में गिर चुकी थी। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और पुलिस को जानकारी दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button