उत्तर प्रदेश

भाजपा की घबराहट का प्रतीक है PM का रोड-शो: पूर्व मंत्री

Listen to this article

अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को जीत दिलाने के लिए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन की मौजूदगी में कांग्रेस एवं आप पार्टी नेताओं के साथ गठबंधन नेताओं की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में व्यूह रचना तय करते हुए भाजपा को शिकस्त देने के लिए रणनीति पर मंथन किया गया। गठबंधन के समाजवादी पार्टी समेत सभी दलों ने संयुक्त रूप से साझा अभियान चलाने पर सहमति दी।

अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, आप महानगर अध्यक्ष कुलभूषण साहू व गठबंधन दल के पदाधिकारी सहित सपा महानगर के पदाधिकारी व पार्षद मौजूद रहे। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा की चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। भाजपा घबरा गई है। इसलिए मोदी को अयोध्या आना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रोड शो में स्थानीय भीड़ थी ही नहीं। यह इस बात का प्रमाण है कि फैजाबाद लोकसभा से गठबंधन के प्रत्याशी भारी मतों से जीत रहे हैं।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा की हमारे नेता राहुल गांधी ने लगातार भारत जोड़ो यात्रा चलाई। उससे भाजपा घबरा गई है। एक तरफ हमारे नेता पैदल चल रहे हैं एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री कुर्ते पे कुर्ता बदल रहें है। आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी तानाशाही कर रही है। जो आवाज बुलंद करता है उसको जेल में डाल देती है। इस दौरान श्रीचंद यादव, राम अचल यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू, रक्षा राम यादव, नागेश्वर नाथ कोरी, रियाज अहमद, जगन्नाथ यादव, अपर्णा जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button