उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

निकाय चुनाव में भाजपा की बल्ले-बल्ले निर्दलीय की खिलीं बांछे, सपा का ‘सपना’ टूटा

प्रदेश में 27 सीटों पर हुए चुनाव में सपा तीन पर सिमटी

11 सीट पर खिला कमल, निर्दलीय 13 सीट पर विजयी

संतोष कुमार दीक्षित
राज्य मुख्यालय। प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में कारारी हार के बाद नगरीय निकाय चुनावों में भी समाजवादी पार्टी का सपना टूट गया है। 27 सीटों पर हुए नगर निकाय के चुनावों में सपा महज तीन सीट पर सिमट गई है। भाजपा ने 11 सीटें जीतकर लाज बचाई है। वहीं सबसे ज्यादा फायदा निर्दलीयों को हुआ है और 13 सीटें जीतकर उनकी बांछे खिल गईं हैं।

तीन कदम ही चल सकी सपा, कहीं टूट न जाए 2027 का भी सपना
प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 2027 में होने वाले विधानसभा के चुनावों में जीत का दावा करते रहते हैं, लेकिन हाल ही हुए विधानसभा चुनाव और अब निकाय चुनावों का का परिणाम कहीं न कहीं कहीं बबुआ के दावों की पोल खोलते दिख रहे हैं। नौ सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में सपा जहां महज दो सीट जीत सकी थी वहीं निकाय चुनावों में भी तीन सीटों पर सिमट कर रह गई है। अमरोहा नगर पालिका परिषद सीट, बांदा जिले की अतर्रा सीट और लखनऊ की अमेठी नगर पंचायत सीट पर ही सपा की साइकिल दौड़ सकी।

नगर पालिका परिषद की 13 खाली सीटों चुनाव
अमरोहा और बांदा की अतर्रा सीट को छोड़कर बाकी 11 सीटों पर निर्दलीय और भाजपा ने परचम लहराया है। प्रतापगढ़ की बेल्हा प्रतापगढ़ सीट, बहराइच नगर पालिका परिषद सीट और लखीमपुर खीरी की पलिया कलां नगर पालिका परिषद सीट पर बीजेपी का कमल खिला है। बाकी सीटों पर निर्दलीय जीते हैं।

पंचायत चुनाव में जीते भाजपा के पांच प्रत्याशी

यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। इनमें कौशांबी जिले की अझुबा नगर पंचायत सीट, चंदौली जिले की सौयद राजा नगर पंचायत, बांदा जिले की बबेरु नगर पंचायत सीट, सीतापुर की महोली नगर पंचायत में और पश्चिमी यूपी के हाथरस जिले की सादाबाद नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज कर अपनी साख बरकरार रखी।

नगर निगम में दो सीट जीती भाजपा
गाजियाबाद की दो नगर निगम सीटों में से एक पर बीजेपी एक पर निर्दलीय जीता। शाहजहांपुर जिले की हयात पुरा नगर निगम सीट पर बीजेपी का कमल खिला।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जताया आभार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने निकाय उपचुनाव में विजयी हुए भाजपा प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने निकाय उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए स्थानीय मतदाताओं का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button