अयोध्याउत्तर प्रदेश
अयोध्या में रिसेप्शन से पहले दूल्हा-दुल्हन की मौत:

जन एक्सप्रेस / अयोध्या: अयोध्या में रिसेप्शन से पहले दूल्हा-दुल्हन की मौत कमरे में दोनों के शव मिले; पत्नी बेड पर, पति फंदे से लटका थाअयोध्या में शादी के अगले दिन दुल्हन और दूल्हे की मौत हो गई। पत्नी का शव कमरे में बेड पर था,
जबकि पति पंखे से लटका हुआ था। रविवार सुबह 7 बजे तक दोनों नहीं उठे तो घरवाले जगाने पहुंचे। देखा तो कमरा अंदर से बंद था।
घरवालों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। इसके बाद घरवालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। दूल्हे को फंदे से उतारा और दोनों को अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
7 मार्च को शादी हुई थी। कल दुल्हन विदा होकर दूल्हे के घर आई थी। आज रिसेप्शन था, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। मामला कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला का है।






