अमेठीउत्तर प्रदेश

जगदीशपुर में पूर्व मंत्री सुरेश पासी के सौजन्य से होली मिलन एवं दिव्यांग उपकरण वितरण समारोह सम्पन्न

जन एक्सप्रेस/जगदीशपुर (अमेठी ) : विधानसभा क्षेत्र जगदीशपुर (अमेठी) में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक सुरेश पासी के सौजन्य से होली मिलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दिव्यांग उपकरण वितरण समारोह का भव्य आज शुक्रवार को आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में विधायक चरखारी, ब्रजभूषण राजपूत ने भी विशेष रूप से शिरकत की और समारोह को संबोधित किया।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय कार्यकर्ता और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रंगों के इस उत्सव में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे वातावरण उल्लासमय हो गया।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरणों का वितरण किया गया, जिससे वे आत्मनिर्भर जीवन जी सकें। विधायक सुरेश पासी ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है और दिव्यांगजनों की सहायता के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज में समरसता, भाईचारे और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सरकार हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय नागरिकों और दिव्यांगजनों ने इस आयोजन के लिए पूर्व मंत्री सुरेश पासी एवं विधायक ब्रजभूषण राजपूत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button