उत्तर प्रदेशचित्रकूट

रानीपुर टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्रों में तेंदुए का मूवमेंट, ग्रामीणों में खौफ

जन एक्सप्रेस/ चित्रकूट: रानीपुर टाइगर रिजर्व अब पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है, जहां तेंदुआ, भालू, हिरण और चीता जैसे कई वन्य जीव पाए जाते हैं। लेकिन अब यहां के आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग डर के साए में जी रहे हैं, क्योंकि इन इलाकों में तेंदुए की चहलकदमी बढ़ गई है। मानिकपुर क्षेत्र के टिकरिया में स्थित स्काई वॉक ब्रिज के पास तीन तेंदुओं को एक साथ देखा गया, जिसके बाद इस क्षेत्र को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, बभिया गांव में पिछले 15-20 दिनों से तेंदुआ देखा जा रहा है, जिससे गांव वाले बहुत डरे हुए हैं।

वन विभाग ने जारी किया अलर्ट, ग्रामीणों को जंगलों में जाने से किया मना
बभिया गांव में तेंदुए ने गौशाला और पशु बाड़े से कई जानवरों को उठा लिया है, जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। वन विभाग की टीम ने इस बढ़ते खतरे को देखते हुए जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। वन विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों से अपील की है कि वे अब जंगलों के पास न जाएं, क्योंकि गर्मी के मौसम में जंगली जानवर पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों में आ सकते हैं। रानीपुर टाइगर रिजर्व के डीएफओ प्रत्यूष कटियार ने बताया कि नदीम रेंजर द्वारा हमें तेंदुओं की मौजूदगी की सूचना दी गई है, जिसके बाद एतिहातन पर्यटकों के लिए कुछ क्षेत्र बंद कर दिए गए हैं। वन विभाग की टीम लगातार लोगों को सचेत कर रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button