उत्तर प्रदेशचित्रकूट

युवा चित्रकार दिनेश कुमार ने डीएसपी को भेंट किया पेंसिल स्केच

सपरिवार मुलाकात कर जताया सम्मान, कला के प्रति समर्पण की मिसाल

जन एक्सप्रेस चित्रकूट, कर्वी।
जनपद चित्रकूट के युवा चित्रकार एवं बेसिक शिक्षक दिनेश कुमार ने हाल ही में कर्वी के डीएसपी राजकमल जी से सपरिवार मुलाकात कर उन्हें उनका सुंदर पेंसिल स्केच सप्रेम भेंट किया। इस मुलाकात के दौरान दिनेश कुमार ने कला और समाज सेवा के समन्वय पर भी चर्चा की।

कला के क्षेत्र में निरंतर योगदान
दिनेश कुमार एक जाने-माने चित्रकार हैं, जिन्हें यूथ इंटरनेशनल अवार्ड समेत कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाज़ा गया है। वह न सिर्फ एक उत्कृष्ट कलाकार हैं, बल्कि पेशे से एक समर्पित शिक्षक भी हैं, जो अपनी कला से समाज को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

देश-विदेश में प्रदर्शनियों से मिला पहचान
दिनेश कुमार अब तक देशभर में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी एकल एवं सामूहिक चित्रकला प्रदर्शनियों का सफल आयोजन कर चुके हैं। उनकी चित्रकला को कला प्रेमियों और विशेषज्ञों द्वारा खूब सराहा गया है।

युवाओं के लिए प्रेरणा
चित्रकला को समर्पित दिनेश कुमार आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं। उन्होंने यह सिद्ध कर दिखाया कि छोटे शहरों से भी बड़ी पहचान बनाई जा सकती है, बशर्ते उसमें मेहनत, लगन और जुनून हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button