उत्तर प्रदेशलखनऊ

24-25 मई को फील्ड में उतरेंगे यूपी के IAS जानेंगे जमीनी सच्चाई

जन एक्सप्रेस/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विकास योजनाओं की प्रगति और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार एक बार फिर सक्रिय मोड में नजर आ रही है। 24 और 25 मई को प्रदेश के सभी जिलों में वरिष्ठ IAS अधिकारी नोडल अफसर के रूप में फील्ड में उतरेंगे और 50 करोड़ से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन करेंगे।

इन निरीक्षणों के दौरान गोसेवा स्थलों और जल जीवन मिशन से जुड़ी योजनाओं की भी गहन समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा, सभी अधिकारी 26 मई को मुख्य सचिव को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

IAS अधिकारी न केवल निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखेंगे, बल्कि स्थानीय प्रशासन और जनता से भी फीडबैक लेंगे। लखनऊ में ऋतु महेश्वरी निरीक्षण करेंगी, वहीं प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, आगरा, झांसी, बरेली से लेकर मथुरा और अयोध्या तक लगभग हर जिले में शीर्ष अधिकारी तैनात किए गए हैं।

इस निरीक्षण अभियान का उद्देश्य विकास योजनाओं को गति देना, खामियों को पहचानना और शासन की पारदर्शिता को मजबूत करना है।

नोडल अफसरों की प्रमुख जिम्मेदारियां:

50 करोड़ से अधिक की योजनाओं का ऑन-साइट सत्यापन

गोसेवा स्थलों और जल परियोजनाओं की स्थिति का मूल्यांकन

स्थानीय प्रशासन और लाभार्थियों से बातचीत

26 मई तक मुख्य सचिव को रिपोर्ट सौंपना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button