डूडा पुल पर भाई के साथ धरा गया पत्नी का हत्यारा
हत्या के बाद खेत में छिपा दिए थे बांके

जन एक्सप्रेस, पूरनपुर। भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त किए गए बांके भी बरामद हुए हैं। मेडिकल परीक्षण करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
थाना घुंघचाई के गांव जल्लूपुर के अखिलेश की पत्नी नन्ही देवी बीते मंगलवार को अपनी मां अनीता देवी के साथ मायके जा रही थी। अखिलेश और नन्ही देवी के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। सास को सड़क पर छोड़ने के बाद अखिलेश पत्नी नन्ही देवी को लेने घर चला गया। रास्ते में अखिलेश ने अपने भाई अरविंद के साथ मिलकर पत्नी नन्हीं देवी की बांका प्रहार कर हत्या कर दी थी। नन्हीं देवी का खून सा लथपथ शव सड़क पर पड़ा मिला था। इस मामले में पुलिस ने मृतका नन्हीं देवी के भाई रजनीश कुमार की ओर से अखिलेश और उसके भाई अरविंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। गुरुवार शाम पुलिस ने आरोपी अखिलेश और अरविंद को डगा पुल से गिरफ्तार कर लिया। दोनों पुलिस ने छिपते छुपाते घूम रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने जिन बांके से नन्हीं देवी की हत्या की गई थी वह भी खेत से बरामद कर लिए। घटना के बाद दोनों आरोपियों ने पास के खेत में ही बांके छिपा दिए थे। शुक्रवार को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद अखिलेश और उसके भाई अरविंद को जेल भेज दिया। घुंघचाई थाना अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उनके पास से बांके भी बरामद हुए हैं।






