उत्तर प्रदेशमहराजगंज

खाटू श्याम महोत्सव में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: ठूठीबारी कस्बे में श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित खाटू श्याम महोत्सव भक्ति, श्रद्धा और संगीत के रंग में सराबोर रहा। भजन संध्या में कस्बे सहित आसपास से भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे। कार्यक्रम की शुरुआत गोंडा से आईं प्रसिद्ध भजन गायिका दीपिका मिश्रा ने गणेश वंदना ने की। उनके साथ भजन गायक कुमार आदर्श की जुगलबंदी ने ‘हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है’ जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
खाटू श्याम बाबा की भव्य झांकी आयोजन स्थल का मुख्य आकर्षण रही। अगले दिन फूलों से सजे रथ पर निकाली गई निशान शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान भक्ति जयकारों से नगर में भक्तिमय के माहौल में डूब गया। महोत्सव ने न केवल धार्मिक भावना को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का भी संदेश दिया। कलाकारों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया। यह आयोजन श्रद्धा और भक्ति का अविस्मरणीय अनुभव बन गया। इस दौरान दीपू निगम, अश्वनी निगम, मणिचंद पटवा, आशुतोष रौनियार, सौरभ द्विवेदी, सन्नी सिंह, दीपक गोयल, प्रखर सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button