उत्तर प्रदेशचित्रकूट

पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण, पुलिस लाइन का किया भ्रमण

साफ-सफाई और मरम्मत कार्यों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

जन एक्सप्रेस, चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन चित्रकूट में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान उन्होंने अधि/कर्मचारियों की ड्रेस (टर्न आउट), अनुशासन और ड्रिल को बारीकी से जांचा। स्वास्थ्य लाभ को ध्यान में रखते हुए दौड़ का आयोजन भी कराया गया।निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक को ड्रिल में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परेड ग्राउंड में आर्मोरर द्वारा जवानों को शस्त्र खोलने, जोड़ने और उनकी हैंडलिंग से संबंधित जानकारी दी गई।

वाहनों और अन्य इकाइयों का भी निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा में रखे दो/चार पहिया वाहनों, डायल 112 पीआरवी गाड़ियों और थानों से भेजे गए वाहनों की स्थिति का निरीक्षण किया। प्रभारी परिवहन शाखा को खराब वाहनों की मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए।

आवासीय परिसर और बैरकों की स्थिति पर नजर
उन्होंने डायल 112 कार्यालय, आरक्षी बैरिक, आरटीसी बैरिक, प्रारंभिक जेटीसी, सीपीसी कैंटीन, भोजनालय, मंदिर और आर्मरी का निरीक्षण कर साफ-सफाई और मरम्मत को लेकर प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

क्वार्टर गार्ड और अर्दली रूम का भी लिया जायजा
क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण कर सलामी ली गई और आदेश-कक्ष में जाकर अर्दली रूम के माध्यम से पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी गईं।इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, आरटीसी प्रभारी प्रदीप यादव, पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button