विश्व रक्तदाता दिवस पर चित्रकूट में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
पुलिस अधीक्षक ने किया शिविर का उद्घाटन, रक्तदाताओं को दिलाई शपथ

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को “Give Blood, Give Hope: Together We Save Lives” थीम के तहत जिला संयुक्त चिकित्सालय चित्रकूट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने फीता काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया और रक्तदान करने वाले स्वयंसेवियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि उनका यह छोटा सा योगदान अनेक जिंदगियों को बचा सकता है।
उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, सिकल सेल एनीमिया, एप्लास्टिक एनीमिया और कैंसर जैसे रोगों से ग्रसित मरीजों को समय पर रक्त मिलना बहुत जरूरी होता है। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं और आकस्मिक स्थितियों में भी रक्तदान किसी जीवन रक्षक संजीवनी से कम नहीं होता।
स्वैच्छिक रक्तदान में दिखा उत्साह, कई विभागों ने लिया भाग
शिविर के दौरान डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. ऋषि कुमार समेत जिला अस्पताल का पूरा मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने रक्तदान को महादान बताते हुए इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया।






