:जौनपुरउत्तर प्रदेश

वाटर कूलर बना शो पीस, खराब होने से पेयजल की समस्या

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : नगर पालिका परिषद द्वारा लगाया गया रामलीला भवन चौक पर ठंडा पेयजल हेतु वाटर कूलर बंद पड़ा है। भीषण गर्मी में जब इसकी बेहद आवश्यकता है तो यह जवाब दे चुका है। लोग प्यास बुझाने के लिए बगल स्थित हैंडपंप का सहारा ले रहे हैं। जिन्हें ठंडा पानी पीना है वह खरीद कर बोतल बंद पानी पी रहा है।
जिसके चलते राहगीर, मजदूरों सहित जनमानस को इस भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रामलीला भवन के ठीक सामने लगे वाटर कूलर से सैकड़ो लोग प्रतिदिन पानी पीते थे। किंतु विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वाटर कूलर को ठीक नही कराया जा सका। स्थानीय लोगों ने पालिका से इसे तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button