उत्तर प्रदेशहमीरपुर

मध्यस्था केन्द्र में पति पत्नी का कराया गया सुलह समझौता

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संचालित मध्यस्थता केन्द्र में वाद सं0- 539/2022 उर्मिला उर्फ प्रियंका पुत्री सुशील कुमार शुक्ला निवासी हाल मुकाम अमन शहीद, हमीरपुर (उ0प्र0) और रवि तिवारी पुत्र अवधेश प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम रक्सी धाना कलिजर जिला बांदा (उ0प्र0) के मध्य प्रचलित वाद जिसमें दाम्पत्य सम्बन्धी विवाद था, इस मामले में नियुक्त मध्यस्थ अधिवक्ता राजनारायण निगम ने दोनो पक्षो से बात कर सुलह समझौता कराया गया। सुलह के बाद दंपति ने साथ-साथ रहने की सहमति जताई गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर के सचिव महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने दोनों पक्षों को बधाई दी, और मामले में नियुक्त मध्यस्थ अधिवक्ता के कार्य पर संतोष जाहिर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button