भाजपा की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पंचायत चौपाल आयोजित

जन एक्सप्रेस/बलरामपुर : जनपद बलरामपुर में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को भाजपा की ओर से शक्ति केंद्र गैसड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पंचायत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने लाभार्थियों में आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।
जानकारी के अनुसार 18 जून को भाजपा द्वारा आयोजित पंचायत चौपाल के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एवं सब का प्रयास भाजपा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश की जटिल समस्याओं को दूर करते हुए भारत को तेजी के साथ विकास पथ पर आगे लेकर जा रहे हैं। आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आगामी 2027 तक भारत देश विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। इस अवसर पर जिला कार्य समिति सदस्य राजेंद्र ओझा, मंडल अध्यक्ष अजय सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदंबा ठाकुर, बृज गोपाल पाण्डेय, डॉक्टर अरविंद कुमार, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार व डॉक्टर नित्यानंद मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।






