उत्तर प्रदेशमहराजगंजहेल्थ

पुलिसकर्मियों ने ली प्रतिदिन योग करने की शपथ

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ठूठीबारी कोतवाली में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

जन एक्सप्रेस/महराजगंज : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंडो नेपाल बार्डर पर स्थित ठूठीबारी कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में समस्त पुलिसकर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम में सभी पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
योगाभ्यास से पूर्व कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने पुलिसकर्मियों को योग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की ड्यूटी तनावपूर्ण होती है, ऐसे में योग तनाव कम करने और मानसिक शांति बनाए रखने का एक प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर उपस्थित योग प्रशिक्षक द्वारा सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, कपालभाति, भ्रामरी, अनुलोम-विलोम और शवासन सहित कई उपयोगी योगासन का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के बाद सभी पुलिसकर्मियों ने प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे योग करने की शपथ ली। कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने कहा स्वस्थ पुलिसकर्मी ही समाज की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है। उन्होंने आम नागरिकों से भी योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने योग को नियमित रूप से जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button