उत्तर प्रदेशचित्रकूट

वन स्टॉप सेंटर चित्रकूट का आकस्मिक निरीक्षण: दो कर्मचारी अनुपस्थित

साफ-सफाई पर मिली लापरवाही, स्टॉक व निकासी रजिस्टर अपडेट करने के निर्देश

चित्रकूट (जन एक्सप्रेस): उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त एक्शन प्लान के तहत और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के अध्यक्ष/जिला जज के मार्गदर्शन में आज वन स्टॉप सेंटर, गढ़ीवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सेंटर में कार्यरत 10 में से 2 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जबकि अन्य कर्मचारी रोस्टर के अनुसार उपस्थित मिले। सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति संतोषजनक रही।

निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर व निकासी रजिस्टर की जांच की गई, जिसमें प्रविष्टियां अपूर्ण पाई गईं। इस पर केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए गए कि सभी अभिलेखों को तत्काल अपडेट कराना सुनिश्चित करें।

वर्तमान में केंद्र में 5 बालिकाओं के रहने की व्यवस्था है। निरीक्षण के समय 3 बालिकाएं पंजीकृत थीं और सभी उपस्थित पाई गईं।

हालांकि, निरीक्षण के दौरान शौचालय की साफ-सफाई मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई, जिस पर केंद्र प्रभारी को तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर, गार्ड और अधिकार मित्र की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button