उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट इंटरनेशनल फिल्म सिटी का 26 जून को शिलान्यास

18 महीने में होगा निर्माण कार्य पूर्ण

जन एक्सप्रेस/ग्रेटर नोएडा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट “ग्रेटर नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी” को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 26 जून को शाम 5 बजे इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर-21 में बनने वाली यह फिल्म सिटी 18 महीनों में तैयार हो जाएगी।

फिल्म सिटी का निर्माण बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के कंसोर्सियम बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रा. लि. द्वारा किया जा रहा है। पहले चरण का लेआउट यीडा ने मंजूर कर लिया है। शिलान्यास समारोह की तैयारियाँ तेज़ हैं और अतिथियों की सूची अंतिम चरण में है।

पहले फेज़ में 75 एकड़ में फिल्म स्टूडियो, साउंड स्टेज, पोस्ट-प्रोडक्शन यूनिट, हेलीपैड, संसद भवन जैसी गैलरी और विभिन्न थीम सेट बनाए जाएंगे। मास्टर प्लान को 30 जनवरी 2025 को मंजूरी मिल चुकी है।

यह प्रोजेक्ट यूपी को राष्ट्रीय और वैश्विक फिल्म निर्माण हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा। इससे लाखों लोगों को रोजगार, युवाओं को नए अवसर और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच मिलेगा।
अब योगी सरकार के ‘फिल्म सिटी विज़न’ को मिलेगा धरातल पर आकार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button