उत्तर प्रदेशजौनपुर

क्रेटा दो, वरना बारात भूल जाओ!” – जौनपुर में शादी के मंडप से लौटी इज़्ज़त

शादी की रात दूल्हे ने लग्जरी कार की रख दी शर्त, रात 3 बजे फोन किया तो मिला ऐसा जवाब कि दुल्हन की निकल गई चीख!

जन एक्सप्रेस जौनपुर | उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया जब ऐन मौके पर दूल्हे ने “क्रेटा कार” की मांग रख दी और बारात लाने से ही इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष का सपना, सजी हुई महफ़िल और हजारों की भीड़ देखते रह गई  पर बारात नहीं आई।

क्या है पूरा मामला?
यह सनसनीखेज़ मामला जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार से सामने आया है। मोहम्मद सलीम नामक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों की शादी एक ही दिन तय की थी — एक बेटी की शादी सकुशल सम्पन्न हो गई, लेकिन दूसरी बेटी की बारात ही नहीं आई।
शादी का आयोजन शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित अकबर पैलेस होटल में किया गया था, जिसे 1.80 लाख रुपये में बुक किया गया था। 300 मेहमानों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था और अन्य खर्चों में परिवार ने कुल 3.5 लाख रुपये से अधिक खर्च किया था।

‘बस आ रही है बारात’ से ‘क्रेटा चाहिए वरना भूल जाओ’ तक की कहानी
रात 11 बजे दूल्हे की मां, बहन और अन्य परिजन होटल पहुंचे। बोले, “बारात पीछे आ रही है।”
दुल्हन पक्ष रात 3 बजे तक इंतज़ार करता रहा। जब सब्र का बांध टूटा, तो दुल्हन ने खुद दूल्हे को फोन किया।
जवाब मिला –जब तक क्रेटा कार नहीं दोगे, मैं बारात नहीं लाऊंगा। मुझे लग्जरी चाहिए।”इतना सुनते ही दुल्हन की चीख निकल गई और वो फूट-फूटकर रोने लगी।परिवारवालों ने तत्काल मौजूद दूल्हे की मां, बहन और कुछ बारातियों को बंधक बना लिया और पुलिस को सूचना दी।पुलिस की कार्रवाई
शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया।सीओ सदर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर दूल्हे कबीर उर्फ वज़ीर पुत्र स्व. अब्दुल और उसके 4 परिजनों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button