ठूठीबारी में होगा मॉक ड्रिल, एसडीएम ने किया स्थल का निरीक्षण

जन एक्सप्रेस/महराजगंज : निचलौल के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नंदप्रकाश मौर्य ने बुधवार को ठूठीबारी स्थित मरचहवा नदी बांध पर आगामी मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया।
उपजिलाधिकारी ने कस्बे के रैन बसेरा में स्थापित बाढ़ चौकी का भी निरीक्षण किया है। जहां गंदगी देख कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।
निरीक्षण के दौरान निचलौल उपजिलाधिकारी संबंधित मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने को कहा। उन्होंने कहा कि यह मॉक ड्रिल सिर्फ एक अभ्यास नहीं, बल्कि आपदा प्रबंधन के प्रति प्रशासनिक और सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने का जरिया है। सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
इस मॉक ड्रिल में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस, अग्निशमन सेवा, विद्युत विभाग और ग्राम सभा सहित विभिन्न विभागों की टीमें शामिल रहेंगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अमित सिंह, लेखपाल देवेंद्र पटेल, भारतेंदु मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।






