वायरल

गड्ढे में तब्दील इमामपुर गौसपीर दरगाह मार्ग

जन एक्सप्रेस/जौनपुर:  28 जून इमामपुर से गौसपीर दरगाह , सुतौली घाट, इमामबाड़ा को जाने वाला मार्ग लगभग 10 वर्ष से गड्ढे में तब्दील हो गया है। इस मार्ग से आने जाने वाले राहगीर गिर कर चुटहील हो जाते हैं।इसकी शिकायत जनप्रतिनिधि और अधिकारियों से क ई बार किया गया।किसी ने ध्यान नहीं दिया। जबकि खेतासराय सहित आजमगढ़ जिले के क ई गांव के लोग शव दाह-संस्कार के लिए इसी मार्ग से सुतौली घाट जाते हैं। इसी मार्ग से गौसपीर दरगाह पर हर वर्ष लगने वाले उर्स मेले में लाखों जयरीन इजारत करने आते हैं।इसी मार्ग से मुहर्रम का ताजिया कर्बला में दफन करने के लिए हजारों लोग जाते हैं। मुहर्रम चल रहा है। मजलिस के लिए लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।स्कूल के बच्चों व मरीजों को भी आने जाने में बहुत दिक्कत होती हैं। गड्ढा व बिखरी हुई गिटटीया वाली मार्ग सदर और शाहगंज दोनों विधानसभा में पड़ता है। बार्डर के गांव होने के नाते कोई भी जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देते । लगभग 15 वर्ष पूर्व बनी सड़क की गिट्टियां 5 ही वर्ष में बिखर गई।इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान संतलाल सोनी ने माननीय मंत्री गिरीश चंद्र यादव से 1 वर्ष पूर्व इमामपुर वाया गौसपुर सड़क बनवाने का आग्रह किया था। जिसपर मंत्री जी ने जे ई भेजकर सर्वे करवायें थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button