उत्तर प्रदेशहमीरपुर
हमीरपुर यमुना पुल मरम्मत के दौरान भाजपा विधायक की कार निकालने पर बवाल

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में 28 जून 2025 को यमुना पुल की मरम्मत के दौरान भाजपा के सदर विधायक मनोज प्रजापति की कार को निकालने जबकि सुमेरपुर के टेढ़ा की मृतक शिव देवी के शव वाहन को रोकने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ड्यूटी में लापरवाही बरतने की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए तेज तर्रार जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने पीएनसी के प्रोजेक्ट मैनेजर एम०पी० वर्मा, को ड्यूटी पर तैनात जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये थे, जिसके बाद पीएनसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने ड्यूटी पर मौजूद लापरवाही के लिये जिम्मेदार सहायक मार्ग पैट्रोलिंग अधिकारी संतोष कुमार चौधरी के खिलाफ कार्यवाही करते हुये क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से अटैच कर दिया गया है।






