उत्तर प्रदेशलखनऊ

पाठशाला नहीं मधुशाला बंद करें योगी सरकार” — AAP प्रवक्ता वंशराज दुबे का सरकार पर तीखा वार

2 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर आम आदमी पार्टी करेगी प्रदर्शन

जन एक्सप्रेस संवाददाता: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा 27,000 सरकारी स्कूलों को बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा की जड़ों पर कुठाराघात कर रही है और गरीब बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “योगी सरकार पाठशाला बंद कर मधुशाला खोल रही है।”

वंशराज दुबे ने बताया कि आम आदमी पार्टी इस फैसले के विरोध में 2 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला न केवल शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करता है बल्कि इससे लाखों शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षामित्रों की नियुक्ति प्रक्रिया भी प्रभावित होगी। दुबे ने आरोप लगाया कि यह सब एक सुनियोजित साजिश है, ताकि सरकारी स्कूलों को बंद कर निजीकरण को बढ़ावा दिया जा सके।

आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में 42 लाख से अधिक बच्चों ने सरकारी स्कूलों से मुंह मोड़ा है, जिसमें अकेले एक साल में 8 लाख बच्चे स्कूल छोड़ चुके हैं। RTE एक्ट के तहत हर बच्चे को 6 से 14 वर्ष की आयु में मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार है, लेकिन स्कूल बंद करना इस अधिकार का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने सरकार से पूछा कि अगर बच्चों की संख्या घट रही है तो उन्हें स्कूल आने के लिए प्रेरित करना किसकी जिम्मेदारी है?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button