उत्तर प्रदेशबाँदा

बांदा में नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; 18 लाख का माल बरामद

अपमिश्रित गुटखा, पैकिंग मशीनें और हजारों किलोग्राम सामग्री जब्त

बांदा, जनएक्सप्रेस संवाददाता: बांदा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गायत्रीनगर में संचालित एक अवैध नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने मौके से लगभग 18 लाख रुपये कीमत की नकली गुटखा सामग्री और मशीनें बरामद की हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रमोद गुप्ता के मकान में अवैध तरीके से नकली और अपमिश्रित गुटखे का निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और रमेश विश्वकर्मा व सुदामा प्रसाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि यह फैक्ट्री प्रमोद गुप्ता और सुरेन्द्र रोहड़ा उर्फ बाबू सिंधी द्वारा चलाई जा रही है, जो फिलहाल फरार हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

1. रमेश विश्वकर्मा – निवासी गायत्रीनगर

2. सुदामा प्रसाद – निवासी कुरौली

वांछित आरोपी:

1. प्रमोद उर्फ राजा गुप्ता – निवासी गायत्रीनगर

2. सुरेन्द्र रोहड़ा उर्फ बाबू सिंधी – निवासी स्टेशन रोड

मुख्य बरामदगी:

03 गुटखा पैकिंग मशीनें ,01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू ,269 किलोग्राम सुपाड़ी ,160 किलोग्राम तंबाकू

191 किलोग्राम नकली/अपमिश्रित गुटखा (ब्रांड: शिवम, रुद्रा, कमल, B-2, SNK आदि)

892 किलोग्राम गुटखा ब्रांड रैपर (13 विभिन्न ब्रांड)

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और इस नेटवर्क के अन्य कड़ियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button