उत्तर प्रदेशलखनऊ

कैबिनेट बैठक में महिला सशक्तिकरण पर फोकस, टिकैत को अनिल राजभर की दो टूक—’घर में बुलाकर दुकान खोल लें!’

जन एक्सप्रेस/लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और प्रवक्ता अनिल राजभर ने आज कैबिनेट बैठक के बाद तीखे तेवर दिखाते हुए कई बड़े बयान दिए। उन्होंने साफ कहा कि महिला सशक्तिकरण और विकास से जुड़े अहम प्रस्ताव आज की बैठक में केंद्र में रहे। लेकिन असली गरमाहट तब आई जब उनसे टिकैत के बयानों को लेकर सवाल पूछा गया।

अनिल राजभर ने दो टूक कहा—“टिकैत साहब अपने घर में किसी को बुलाकर फोटो खिंचवा लें, दुकान खोल लें, लेकिन ऐसी दूषित मानसिकता को सरकार समाज पर थोपने नहीं देगी।”

उन्होंने आगे जोड़ा—“श्रद्धालुओं की आस्था पर किसी की विकृत सोच हावी नहीं हो सकती। बंद बुलाकर जो मंशा ये लोग पालते हैं, वो कभी पूरी नहीं होगी। सरकार ऐसे तत्वों को सख्ती से नाकाम करेगी।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रही लगातार कैबिनेट बैठकों में महिलाओं के लिए नए रोजगार, सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े फैसले लिए जा रहे हैं, इस पर भी मंत्री राजभर ने ज़ोर दिया।

विशेष बिंदु:

  • महिला सशक्तिकरण कैबिनेट का मुख्य एजेंडा
  • दूषित सोच वालों को राजभर की कड़ी चेतावनी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button