उत्तर प्रदेशबांदा

मुठभेड़ में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार

 

जन एक्सप्रेस बांदा। जनपद में सक्रिय एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने थाना मटौंध, कोतवाली नगर और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा 7 शातिर चोरों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी मोहसिन के पैर में गोली लगी जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरोह के सदस्य बसों और टैम्पों में महिलाओं के बैग काटकर व चैन खोलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस अधीक्षक बांदा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को 2 अवैध तमंचे, कारतूस, 150 ग्राम पीली धातु, 600 ग्राम सफेद धातु और 21,055 रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बागपत, हापुड़ और मुजफ्फरनगर जिलों के रहने वाले हैं, जिनमें कई के खिलाफ पहले से दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हारुन के खिलाफ 15 से अधिक मुकदमे विभिन्न जनपदों में पंजीकृत हैं।

पूछताछ में पता चला कि गिरोह हाल ही में बांदा शहर में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ थाना मटौंध और कोतवाली नगर में तीन मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरोह के सक्रिय नेटवर्क और संभावित साथियों की तलाश अभी जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त: मोहसिन, हारुन, इमरान, नूरुद्दीन, फारूक, मनोज और इस्लामुद्दीन बरामदगी: तमंचे, कारतूस, पीली व सफेद धातु, नगदी अभियुक्तों पर मुकदमे: बांदा के अलावा बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर में भी दर्ज गिरफ्तारी टीम: मटौंध थाना, कोतवाली नगर पुलिस, एसओजी यूनिट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button