उत्तर प्रदेशचित्रकूट

गरीबों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है भाजपा सरकार” – संजय गौतम

विद्यालय समायोजन नीति, रेप पीड़िता और कार्यकर्ता हत्या के विरोध में भीम आर्मी ने सौंपा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन

जन एक्सप्रेस चित्रकूट, संवाददाता: भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की चित्रकूट इकाई ने सोमवार को राज्य सरकार की विद्यालय समायोजन नीति समेत कई अन्य जन-संवेदनशील मुद्दों पर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12:30 बजे जिलाधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिला संयोजक संजय कुमार गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के उन विद्यालयों को बंद कर पास के स्कूलों में समायोजित कर रही है, जहां छात्रों की संख्या कम है। उन्होंने इस निर्णय को गरीबों और पिछड़े वर्ग के बच्चों के खिलाफ बताया और कहा कि “भाजपा सरकार शिक्षा को विशेष वर्ग तक सीमित रखना चाहती है।”

कौशांबी और प्रयागराज मामलों में भी उठाई आवाज

भीम आर्मी ने ज्ञापन में कौशांबी की रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की, साथ ही प्रयागराज के करछना में भीम आर्मी कार्यकर्ता की हत्या मामले में पीड़ित परिवार को न्याय देने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ता

इस मौके पर कुंवर सिद्धार्थ (जिला अध्यक्ष, ASP), श्रीपाल प्रजापति, बाबूलाल यादव, रामनाथ वर्मा, कुलदीप वर्मा, राजेश सोनकर, कोमल सूर्यवंशी, सोनू दिनकर, शनि वर्मा, राजेंद्र वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी

संजय गौतम ने कहा कि सरकार की नीति न तो शिक्षा हित में है और न ही सामाजिक न्याय की भावना के अनुरूप। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button