उत्तर प्रदेशहमीरपुर
भाजपा सरकार में अरतरा पंचायत की हालत दयनीय, ग्रामीणों की टूटी उम्मीदें

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की मौदहा तहसील की अरतरा ग्राम पंचायत अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। वही विकास के नाम पर गाँव वालों को मिली कीचड़ युक्त सड़क, जबकि सड़क की दुर्दशा से नाराज गाँव के किशन लाल नामक युवक ने किया थाली और डमरू बजाकर खुला एलान। सड़क न बनने पर प्रधान के दरवाजे पर धरना देने की दी चेतावनी। वही सड़क की दुर्दशा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वीडियो देख यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर योगी सरकार पर साधा निशाना,योगी जी जनता आपके विकास का हिसाब मांग रही है, अब ये मत कहियेगा कि इसमें विदेशी ताकतों का हाथ है। यूपी कांग्रेस! वही किशन लाल नामक युवक ने कीचड़ युक्त सड़क पर सरकार, आलाधिकारियों, आला नेताओं, प्रधान महेशवरीदीन प्रजापति सहित सचिव को बताया निकम्मा।






