वायरल

एआरटीओ ने स्कूली बसों के खिलाफ चलाया जांच अभियान

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर और राठ में परिवहन विभाग ने स्कूली बसों के खिलाफ जांच अभियान चलाकर पांच बसों का किया चालान, जबकि 51 स्कूली बसों का बारीकी से मुआयना किया गया। जबकि 10 स्कूली बसें मानक के मुताबिक न मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किये गये।
एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि, उनके निर्देश पर पीटीओ चंदन पांडे सहित आर आई गिरीश चंद्र ने अभियान चलाकर स्कूली बसों का बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान गोहांड रोड पर लोधेश्वर धाम स्थित इंडस वैली क्राइस्ट कान्वेंट सहित सेठ छोटेलाल स्कूल की 35 बसों के साथ ही होली एंजिल,हिंद एंजिल और सरस्वती शिशु मंदिर राठ के साथ ही मुस्कुरा क्षेत्र के स्कूलों की 51 स्कूली बसों की जांच की गई। जबकि जांच के दौरान 10 बसे मानक के मुताबिक न मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किये गये। वही जांच के दौरान राठ हमीरपुर रोड पर पांच स्कूली बसों के चालान किये गये। वही एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि स्कूली बसों के खिलाफ जांच अभियान आगे भी जारी रहेगी।
जबकि परिवहन विभाग के जांच अभियान से स्कूल संचालकों और बस मालिकों में मचा रहा हड़कंप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button