बीएसए ने किया स्कूल चलो अभियान, पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : “हर घर में दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा” के संदेश के साथ शाहगंज ब्लॉक के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय चकराज सहावे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल ने स्कूल चलो अभियान, स्वच्छता और पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत रैली से हुई। जिसमें बच्चे तख्तियों व नारों के साथ गांव-गांव शिक्षा के प्रति जागरूकता फैला रहे थे। बीएसए व शिक्षकों ने घर-घर जाकर नामांकन व उपस्थिति सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
गांव में चौपाल लगाकर बच्चों का नामांकन किया गया। उन्हें माला पहनाकर स्वागत व पठन सामग्री वितरित की गई। स्कूल परिसर व आसपास सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत फलदार व छायादार पौधे भी लगाए गए।
डा पटेल ने कहा कि शिक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण तीनों ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक हैं। बीईओ बसंत कुमार शुक्ल ने सभी से शत-प्रतिशत नामांकन का आह्वान किया।






