उत्तर प्रदेशहमीरपुर
आसमानी बिजली की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत, जबकि तीन लोग झुलस गये

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के कुरारा ब्लॉक के शिवनी गाँव में आसमानी बिजली की चपेट में आने से बांदा के ग्राम जुगरेली निवासी 37 वर्षीय प्रमोद कुमार उर्फ पिंटू पुत्र भुरवा की मौत हो गई, जबकि बांदा के ग्राम बल्लान निवासी 28 वर्षीय सुनील यादव पुत्र प्रभु दयाल, वही बांदा के ग्राम बल्लान निवासी 16 वर्षीय ललित कुमार पुत्र सुरेश कुमार सहित बांदा की ही ग्राम बल्लान निवासी 40 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी सुरेश कुमार सहित तीन लोग झुलस गये। जबकि जख्मियों को इलाज के लिये कुरारा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है । वही कुरारा पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।






