उत्तर प्रदेशहमीरपुर
केन्द्रीय सलाहकार समिति के सदस्य धीरेन्द्र वाल्मीकि का 16 जुलाई को होगा हमीरपुर आगमन
भारत सरकार की महत्वकांक्षी आदर्श ग्राम योजना की परखेंगे जमीनी हकीकत

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : भारत सरकार की केन्द्रीय सलाहकार समिति, के सदस्य धीरेन्द्र वाल्मीकि का 16 जुलाई दोपहर दो बजे हमीरपुर के सर्किट हाउस में होगा आगमन। श्री बाल्मीकि उरई से दोपहर 12 बजे स्टाफ कार से चलकर पहुंचेंगे हमीरपुर। हमीरपुर में वो प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी आदर्श ग्राम योजना के तहत चिन्हित हुये ग्रामों में विकास की जमीनी हकीकत से होंगे रुबरु।
स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत बने शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना के तहत विधुत कनैक्शन, ज्योति स्वास्थ्य बीमा योजना, वैक्सीनेशन, मुद्रा स्वास्थ्य कार्ड, स्ट्रीट लाइट के साथ ही अबतक कितने हैंडपंप 50 प्रतिशत से ज्यादा दलित आबादी में लगने के साथ ही विकास की जमीनी हकीकत को परखेंगे।






