अपराधउत्तर प्रदेशजौनपुर

मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : जिले के मड़ियाहूं कोतवाली के परसथ गांव में गाय चराने को लेकर एक हफ्ते पहले मारपीट हो जाने के बाद घायल युवक की इलाज के दौरान रविवार की अपराह्न मौत हो जाने पर परिजनों ने शव को मड़ियाहूं कोतवाली के सामने लाकर प्रदर्शन करना चाहा लेकिन पुलिस ने शव को वैन से नहीं उतारने दिया। जिसके कारण करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और जाम की स्थिति बनी रही। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 13 जुलाई को गांव की अनुसूचित बस्ती में गाय चराने को लेकर आकाश कुमार पुत्र कमलेश उम्र 19 वर्ष के साथ मोनू पुत्र राजेश, राजेश पुत्र स्व. रामचंदर, सूरज उर्फ ननकू पुत्र रामचंदर के बीच गाली गलौज मारपीट हो गया था। जिसमें आकाश को सिर में गंभीर चोट आई थी जिसका दवा इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पर कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जौनपुर रेफर कर दिया गया जहां एक प्राइवेट अस्पताल में आकाश का इलाज चल रहा था कि अचानक तबीयत खराब हो गया जिसे उठाकर जिला चिकित्सालय लेकर परिजन गए जहां 20 जुलाई यानी रविवार की दोपहर इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई। बता दे की मृतक आकाश के चाचा दिवेश कुमार के तहरीर पर 13 जुलाई को ही मारपीट समेत अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसमें तीन लोगों को नामजद बनाते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। रविवार की अपराह्न मौत हो जाने के बाद परिजन मृतक आकाश के शव को मड़ियाहूं कोतवाली लाकर सड़क पर रखकर प्रदर्शन करना चाहा लेकिन पुलिस के समझाने बुझाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों द्वारा शव को कोतवाली के सामने रखने के कारण सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा जिसके कारण जाम जैसी स्थिति लगी रही। क्षेत्राधिकारी मडियाहू गिरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण में नामजद तीन अभियुक्त में से मोनू गौतम व सूरज गौतम की गिरफ्तारी हो गई है तथा फरार चल रहे राजेश गौतम की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस मड़ियाहूं दबिश रही है, जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी, इस दौरान मौके पर क्षेत्राधिकारी मडियाहू सहित सर्किल क्षेत्र के लगभग सभी थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button