:जौनपुरउत्तर प्रदेश

प्रशांत मिश्र जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने संगठन का किया विस्तार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी के विस्तार के क्रम में मंगलवार को वृहद आयोजन शहर के एक होटल मे सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता कर रहे संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने शिक्षक की समस्याओं से जुड़े तमाम मुद्दों पर खुलकर चर्चा की । बाद में संगठन को और विस्तार दिए जाने के उद्देश्य से कुछ पदाधिकारी की घोषणा किया। इसके पहले संगठन से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। तत्पश्चात सर्वसम्मति से प्रशांत मिश्र को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राकेश पाण्डेय एवं अरविंद यादव को जिला कार्यकारिणी में लिया गया है।

खुटहन में राजकुमार यादव को संयोजक नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक हित के प्रति हम सभी को निरन्तर तत्पर रहना चाहिए। क्योंकि अगर शिक्षक जागरूक नहीं होगा तो वह अपना हक नहीं प्राप्त करेगा। इसके लिए हमें सरकार से आगे चलकर लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्र ने कहा कि शिक्षक हित सर्वोपरि है। संगठन ने हमें जो जिम्मेदारी दी है उसके प्रति हमेशा संवेदनशील रहूँगा। कार्यक्रम में विभिन्न विकास खंडो के पदाधिकारियों एवं शिक्षको की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button