:जौनपुरउत्तर प्रदेश

रिश्तेदारी में आया युवक युवती को भगा ले गया, मुकदमा दर्ज

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : जिले के जलालपुर क्षेत्र के एक गांव में रिस्तेदारी में आया एक युवक 19 वर्षीय एक युवती को रात के अन्धेरे में बहला फुसलाकर भगा ले गया। युवती की मां को इसकी जानकारी सुबह मालूम हुई तो वह घबरा गई। आसपास रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
बाद में माता की तहरीर पर पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उक्त गांव की महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते 17 जुलाई को उसके परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोने चले गये। रात्रि में ही उसके गांव में रिस्तेदारी में आया हुआ एक युवक उनकी 19 वर्षीया पुत्री को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया। इसकी शिकायत जब परिवार के लोगों ने उस युवक के माता पिता से किया तो उन लोगों ने उनसे गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाई करने में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button