जौनपुर में खुलेआम गांजा की बिक्री, फोटो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : बदलापुर थाना क्षेत्र के चौराहा से 300 मीटर पहले डिग्री कॉलेज के सामने खुलेआम गांजा बेचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस अवैध नशे के कारोबार का फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति गांजा बेचते हुए साफ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध कारोबार का सरगना अंकित सिंह नामक व्यक्ति है, खुलेआम गांजा बेचता है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे अवैध कारोबार को बदलापुर थाना पुलिस की कथित मिलीभगत से संचालित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि पुलिस को सब कुछ जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे नशे का यह जाल दिन-प्रतिदिन फैलता जा रहा है अब जब सोशल मीडिया पर गांजा बिक्री का फोटो वायरल हो चुका है, तब आमजन व समाजसेवियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र को नशे के जाल से मुक्त कराया जा सके।






