:जौनपुरउत्तर प्रदेश

पथरगड्डी उखाड़ने में तीन पर केस

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : मलूकपुर गांव में खेत की पथरगड्डी उखाड़ कर फेंक दिए जाने के मामले में उप जिलाधिकारी शाहगंज के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी अशोक कुमार ने तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसके खेत की पथरगड्डी गत छह जून को राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में कराई गई थी। जिसे गांव के फागू, विजय और मुरली ने उखाड़ कर फेंक दिया था। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button