:जौनपुरउत्तर प्रदेश
बारिश में गिरा मकान, गृहस्थी का सामान दबकर हुआ खराब
प्रशासनिक मदद को तरसे रहे पीड़ित परिजन

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अक्खन सराय गांव में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने एक गरीब परिवार की छत छीन ली। गांव निवासी बबलू राजभर का कच्चा मकान बारिश की वजह से भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान के भीतर रखा पूरा गृहस्थी का सामान मिट्टी और पानी में दबकर खराब हो गया। बबलू राजभर ने बताया कि अचानक मकान गिरने से परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। लेकिन जीवन-यापन का सारा सामान नष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। लेखपाल के आने की बात कही जा रही है, लेकिन अब तक न कोई अधिकारी पहुंचा और न ही कोई राहत मिली। पीड़ित परिवार अब प्रशासन से तत्काल आर्थिक मदद और मुआवजे की मांग कर रहा है, ताकि वह दोबारा अपने जीवन की शुरुआत कर सके।






