:जौनपुरउत्तर प्रदेश

गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गयी कलश यात्रा

शिव भक्तो ने गौतमेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : क्षेत्र के डिहिया गांव स्थित भगवान गौतमेश्वर महादेव मंदिर में दर्जनों महिला और पुरुषों ने सामूहिक रूप से कलश यात्रा निकाल आदि गंगा गोमती के पावन तट के पिलकिछा तिलवारी घाट से कलश में जल लेकर भगवान गौतमेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। कलश उठाने वाली मातृशक्ति ने पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ के जयकारे के साथ कलश यात्रा पूर्ण किया। आचार्य एवं कुल पुरोहित पंडित हृदयनाथ शुक्ला ने पूरे विधि विधान के साथ भगवान का पूजन एवं अभिषेक का कार्य संपन्न कराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button